भिवानी: भिवानी बाल संरक्षण कार्यालय में आयोग सदस्य ने बाल अधिकार संरक्षण से जुडे विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में दिए
हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य गणेश कुमार ने कहा कि बाल अधिकारों का संरक्षण करना आयोग का पहला उद्देश्य है। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए ही विशेष रूप से आयोग गठित किया गया है, जो इस दिशा में पूर्ण संवेदनशीलता के साथ कार्यरत है। बाल संरक्षण से जुड़े सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ हर संभव प्रयास करें।