भिवानी: भिवानी में JJP के नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा 3000 पेंशन करवाने में हमने लगाया एडी चोटी का जोर
दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि जेजेपी सदैव बुढ़ापा पेंशन बढ़ाने के पक्ष में रही है और इसके लिए जेजेपी ने 5100 रुपए पेंशन का वादा बुजुर्गों से किया था। उन्होंने कहा कि 10 विधायकों वाली जेजेपी ने सरकार में हिस्सेदारी के दौरान बुजुर्गों के सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी और देशभर में सबसे ज्यादा बुढ़ापा पेंशन तीन हजार रुपए देने वाला प्रदेश हरियाणा को बनाया।