भिवानी: जिला स्तरीय स्कूली योगा ओलंपियाड़ का हुआ आयोजन
योग के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता व समझ पैदा करने तथा स्वस्थ्य मनोवृत्ति बनाए रखने के उद्देश्य से स्थानीय भीम स्टेडियम में सोमवार को जिला स्तरीय एक दिवसीय स्कूली ओलंपियाड का आयोजन करवाया गया। इस ओलंपियाड़ में अंडर-14 आयु वर्ग व अंडर-16 आयु वर्ग में कक्षा छठी से 10वीं तक के लडक़े व लड़कियों ने भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।