भिवानी: थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने पालुवास में एक व्यक्ति को सरेआम सट्टा खाईवाली करते किया गिरफ्तार।
थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी के सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार अपने टीम के साथ गश्त पड़ताल ड्यूटी गांव पालुवास बस अड्डा मौजूद थे। पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि गांव में एक व्यक्ति अपनी टेलर की दुकान के सामने सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहा है। पुलिस टीम के द्वारा सूचना की महत्वता को देखते हुए बताए गए स्थान पर रेड करके एक व्यक्ति को पकड़ा।