मिर्ज़ापुर: शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रमईपट्टी मोहल्ले में गरम पानी में गिरने से 9 माह का बच्चा हुआ जख्मी, इलाज जारी
बताते चले कि सोमवार की सुबह लगभग 11:00 बजे शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रमई पट्टी मोहल्ले में 9 माह का बेटा यासीन जो की भगोने में रखे गरम पानी में गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया आनन फानन ने परिजनों द्वारा मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में लाया गया जहां इलाज जारी है। मां ने बताया कि बेटे को नहलाने के लिए पानी गरम किया था और लापरवाही से वह उसमें गिर गया।