मिर्ज़ापुर: पथरहिया से बथुआ तिराहा तक लगभग 1 किलोमीटर लंबा भीषण जाम, वाहनों की लंबी कतार का वीडियो आया सामने
पथरहिया से बथुआ तिराहा तक लगभग 1 किलोमीटर तक जाम लगने से चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लगी रही। रविवार की दोपहर 3:00 बजे जाम में फंसे राहगीर परेशान नजर आए। प्रयागराज जाने वाले व प्रयागराज से लौटने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं यातायात पुलिस जाम को हटवाने में जुटी है। इसके लिए अधिकारी भी नामित किए गए हैं।