मिर्ज़ापुर: प्रयागराज महाकुंभ मार्ग पर यातायात सुगम बनाने के लिए एसपी सोमेन बर्मा सड़क पर उतरे, लंबी बैरिकेडिंग कराई गई
प्रयागराज महाकुंभ मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए रविवार की शाम 4:00 बजे एसपी सोमेन बर्मा सड़क पर उतरे। यातायात व्यवस्था को खुद ही संभालने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ मार्ग पर लंबी बैरिकेडिंग कराई गई है। शास्त्री पुल से चिल्ह तिराहा तक और बथुआ तिराहा से लेकर अटल चौक तक लगभग अस्थाई बैरिकेडिंग की गई है।