मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली पुलिस ने चार और पड़री कोतवाली पुलिस ने दो व्यक्तियों का शांति भंग में किया चालान
जनपद में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से देहात कोतवाली पुलिस ने चार और पड़री कोतवाली पुलिस ने दो व्यक्तियों का शांति भंग में चालान कर दिया। एसपी सोमेन बर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई रविवार की शाम 4:00 बजे किया गया। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई की अपराध की रोकथाम के लिए एसपी के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है।