मिर्ज़ापुर: बूढ़ेनाथ मंदिर से 26 फरवरी को बाबा बूढ़ेनाथ और माता गौरी की पालकी यात्रा निकाली जाएगी, तैयारी पर चर्चा
नगर के प्राचीन बाबा बूढ़ेनाथ मंदिर से 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन बाबा बूढ़ेनाथ और माता गौरी की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। रविवार की शाम 4:00 बजे बूढ़ेनाथ मंदिर परिसर में प्रथम बैठक में तैयारी पर चर्चा की गई। ओम शंकर गिरी और गौरव उमर ने बताया कि बूढ़ेनाथ से निकलकर त्रिमोहनी, धुंधी कटरा, मुकेरी बाजार, इमामबाड़ा होते हुए पालकी यात्रा गुजरेगी।