कायमगंज: गांव हजियापुर के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस पिकअप बचाने में खड्ड में घुसी, यात्री घबराए, किसी को चोट नहीं आई
फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही एटा डिपो की एक तेज रफ्तार रोडवेज बस शुक्रवार शाम को शमसाबाद के पास हजियापुर गांव में सड़क किनारे खड्ड में जा घुसी। बस एक पिकअप वाहन से बचने की कोशिश में बेकाबू हो गई थी।हादसे के अचानक होने से बस में सवार यात्री घबरा गए। कई यात्री बस से बाहर निकलने लगे, जबकि कुछ खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई।गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नही आई।