सहारनपुर: मतदाता सूची पुनरीक्षण का चौथा अभियान आज, BLO मतदान केंद्रों पर रहेंगे मौजूद, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश
सहारनपुर में विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज रविवार को चौथा विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) निर्धारित समय पर उपस्थित रहेंगे।