मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में चल रही विकास की गति को और तेज करते हुए, सारठ विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सोमवार को विभिन्न पंचायतों में विकास योजनाओं की सौगात दी गई। स्थानीय विधायक द्वारा क्षेत्र की जनता को बेहतर आवागमन, शिक्षा और जल संरक्षण की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुल 11 महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया गया।