कुंडा: बाघराय के काशीपुर डुबकी गांव में खेत के पिलर से लटकता मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका जताई जा रही है
काशीपुर डुबकी गांव में सोमवार सुबह 10 बजे 50 वर्षीय राजकुमार सरोज का शव खेत में बने पिलर से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। वह रविवार रात से लापता थे। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी के मुताबिक मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।