मांट: तेज बारिश के बाद नगर आयुक्त खुद पानी में उतरे, दो घंटे में भूतेश्वर अंडरपास को सुचारु कराया
Mat, Mathura | Sep 2, 2026 बुधवार दोपहर हुई अचानक तेज बारिश के दौरान नगर आयुक्त ओजस्वी राज खुद पानी में उतरकर व्यवस्था संभालते नजर आए। भूतेश्वर रेलवे अंडरपास में पानी भरते ही वे मौके पर पहुंचे और अपनी मौजूदगी में जल निकासी शुरू कराई। नगर आयुक्त की सक्रियता और मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा भूतेश्वर से मसानी तक हाल ही में डाली गई नई पाइप लाइन के कारण जल निकासी काफी तेजी से हुई।