काको: लखनपुर हड़हड़ गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस किए ज़ब्त, अपराधी फरार
दिनांक 06 जुलाई को भेलावर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनुपुर हड़ हड़ गांव अवस्थित दशई मांझी के घर में दो तीन अपराध कर्मी होने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद जब भेलावर थाने की पुलिस ने उक्त स्थान पर छापेमारी की तो घर के सदस्य के साथ बाहर के दो अन्य अपराधी भागने में सफल रहे जिसके बाद उक्त समानों की जब्ती हुई।