Bihar news : गैस रिसाव के बाद जोरदार धमाका, छाजा समेत दीवार उड़ी; गृहस्वामी झुलसे। पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया रामनगर बनकट के कोइरी टोला वार्ड नंबर-3 में बुधवार देर रात गैस रिसाव के बाद अचानक हुए जोरदार धमाके से अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि ललन शर्मा के घर का छाजा सहित दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर उड़ गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।बताया जाता है कि घर में गैस रिसाव होने के बाद अचानक आग पकड़ ली। आग की चपेट में आने से घर में मौजूद ललन शर्मा गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास के अन्य घरों को इसकी चपेट में आने से बचा लिया गया।घटना के बाद झुलसे ललन शर्मा को परिजनों व ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी स्थिति को लेकर परिजन चिंतित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि कुछ देर के लिए लोगों को समझ में नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। बाद में घर में आग लगने की जानकारी हुई।गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने घटना की सूचना अंचलाधिकारी को दी। अंचलाधिकारी डॉली कुमारी ने बताया कि सिलिंडर ब्लास्ट की सूचना मिली है। संबंधित कर्मचारी संजय कुमार को घटनास्थल पर भेजकर क्षति का आकलन कराया गया है। उन्होंने बताया कि जांच व क्षति के आकलन के बाद नियमानुसार पीड़ित परिवार को जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।#GasLeak #GasCylinderBlast #CylinderBlast #GasLeakExplosion #WestChamparan #Majhaulia #BiharNews #BreakingNews #LocalNews #AccidentNews #FireAccident #Explosion #HomeAccident #LPGGas #LPGLeak #SafetyAlert #NewsUpdate #BiharBreakingNews #WestChamparanNews #MajhauliaNews #GasCylinderAccident #FireIncident #LatestNews