सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट की तो खैर नहीं, मुहर्रम पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सीधे दर्ज होगी प्राथमिकी
डीसी और एसपी ने ली शांति समिति की बड़ी बैठक, झूलते बिजली तारों को ठीक करने और जुलूस मार्गों पर मुकम्मल इंतजाम का निर्देश
हजारीबाग: मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति और विधि-व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस उच्चस्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने साफ तौर पर कहा कि आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ ही मुहर्रम का पर्व मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी समुदायों से जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का अक्षरशः पालन करने के साथ-साथ अनुशासन और आत्मसंयम बनाए रखने की अ