डैम निरीक्षण के बाद फुल एक्शन में हजारीबाग नगर निगम, जलापूर्ति और सफाई व्यवस्था सुधारने की कवायद तेज
महापौर अरविंद कुमार राणा और नगर आयुक्त ने विभिन्न वार्डों का किया औचक दौरा, कचरा उठाव और तकनीकी गड़बड़ियों को दूर करने का सख्त निर्देश
हजारीबाग: शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं, निर्बाध जलापूर्ति और मुकम्मल स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित कराने को लेकर हजारीबाग नगर निगम पूरी तरह रेस हो गया है। छड़वा डैम के विस्तृत निरीक्षण के तुरंत बाद नगर निगम प्रशासन ने जमीनी स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में हजारीबाग के महापौर अरविंद कुमार राणा और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न वार्डों, कचरा उठाव केंद्रों और जलापूर्ति से जुड़े कई संवेदनशील और प्रमुख स्थलों का सघन औचक निरीक्षण किया। इस औचक दौरे के दौरान अधिकारियों ने धरातल पर मौजूद खामियों को देखा और व्यवस्था में तत्काल व्यापक सुधार लाने के लिए मातहत अधिकारियों व क