अटेर: चंबल नदी में पेट्रोल खत्म, यात्रियों से भरा स्टीमर बहकर कछपुरा पहुंचा, ग्रामीणों ने 2 दर्जन यात्रियों की जान बचाई
Ater, Bhind | Aug 16, 2026 भिण्ड मुरैना जिले के नागरा घाट से यात्रियों को लेकर चंबल नदी में चल रहा एक स्टीमर पेट्रोल खत्म होने के बाद रास्ता भटककर बहते हुए भिण्ड जिले की सीमा में अटेर के कछपुरा गांव तक पहुंच गया।स्टीमर में दो दर्जन से अधिक यात्री और कई मोटरसाइकिलें सवार थीं।जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल खत्म होने के बाद स्टीमर नदी की धारा में बह गया जिसके बाद ग्रामीणों ने लोगो को बचाया