कांवरिया शिव भक्तों की सेवा में आगे आए इंजीनियर अरविंद पाल, 10 अगस्त को लगेगा विशाल भंडारा और चिकित्सा कैंप
बस्ती। श्रावण मास में कांवरिया शिव भक्तों की सेवा और सुविधा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पंचायत बनकटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि इंजीनियर अरविंद पाल ने सराहनीय पहल की है। उनके द्वारा आगामी 10 अगस्त को मिश्रौलिया न्यू प्लाटिंग में कांवरिया शिव भक्तों के लिए विशाल भंडारे एवं चिकित्सा कैंप का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन के दौरान कांवरियों के लिए भोजन एवं जलपान की व्यवस्था के साथ चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि यात्रा के दौरान शिव भक्तों को आवश्यक सहायता मिल सके।
इंजीनियर अरविंद पाल ने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव के भक्त बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ कांवड़ यात्रा करते हैं। कांवरिया शिव भक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। इसी भावना के साथ 10 अगस्त को मिश्रौलिया न्यू प्लाटिंग में विशाल भंडारे एवं चिकित्सा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी इस सेवा कार्य में सहयोग करने और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिव भक्तों की सेवा करने की अपील की।
Basti, Basti | Aug 8, 2026