आबू रोड: माउंट आबू में बंद पड़ी सर्वे ऑफ इंडिया बिल्डिंग परिसर में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस मौके पर पहुंची
माउंट आबू थाना क्षेत्र में बंद पड़ी सर्वे ऑफ इंडिया की बिल्डिंग परिसर में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव बिल्डिंग के पीछे खंडहर बने कर्मचारी आवास में मिला, जो करीब तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है।सूचना पर डीवाईएसपी गोमाराम चौधरी और थाना अधिकारी दलपत सिंह राठौड़ मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया