डुमरांव: कृष्णाब्रह्म थानाक्षेत्र के विद्यालय में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के दोनों आरोपी शिक्षक बर्खास्त, विभागीय जांच पूरी
Dumraon, Buxar | Sep 21, 2026 कृष्णाब्रह्म थानाक्षेत्र के एक मध्य विद्यालय में दुष्कर्म से जुड़े मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित दोनों शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद आरोपी शिक्षक बीरेंद्र प्रसाद और अरविंद कुमार को बर्खास्त कर दिया है।