अरवल: सदर प्रखंड में अरवल विकास मंच ने बाढ़ राहत में भेदभाव के आरोप पर किया प्रदर्शन
Arwal, Arwal | Sep 16, 2026 बाढ़ राहत में कथित भेदभाव के विरोध में बुधवार को अरवल विकास मंच के अध्यक्ष एवं रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और बिहार सरकार के अरवल जिला प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सभी बाढ़ मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।