बसेड़ी: नादनपुर पुलिस ने एक वांछित गिरफ्तारी वारंटी को किया गिरफ्तार
Baseri, Dholpur | Mar 14, 2024 बसेड़ी क्षेत्र की नादनपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी राजेंद्र गिरी ने बताया कि आरोपी मकान की दीवार तोड़कर चोरी करने व अवैध शराब रखने के आरोप में वांछित चल रहा था। थाना पुलिस ने वांछित गिरफ्तारी वारंटी मुनेश उर्फ मनीष पुत्र राम सिंह जाति मीना निवासी बरौली थाना सरमथुरा को गिरफ्तार किया है।