बसेड़ी: बसेड़ी नगर पालिका प्रशासन ने चलाया कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान
Baseri, Dholpur | Mar 13, 2024 बसेड़ी कस्बे में नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी योगेश कुमार पिप्पल के निर्देशानुसार कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। प्रशासन द्वारा पुराना बस स्टैंड से अग्रवाल धर्मशाला होते हुए मुख्य चौराहा, सदर बाजार, मनिहार गली, सब्जी मंडी, हवेली थोक तिराहा होते हुए बयाना मोड़ तक अभियान चलाया गया।