बसेड़ी: स्टोन एसोसिएशन बसेड़ी का चुनाव हुआ संपन्न, अध्यक्ष बने सुनील
Baseri, Dholpur | Mar 11, 2024 बसेड़ी। स्टोन एसोसिएशन बसेड़ी का चुनाव पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें सुनील उर्फ बबलू सिकरवार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान उपाध्यक्ष श्याम बिहारी शर्मा, मंत्री चंद्रप्रकाश कौशिक एवं कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल को सर्वसम्मति से चुना गया। संगठन के पदाधिकारी की ओर से नव गठित कार्यकारिणी का स्वागत सम्मान किया गया।