बसेड़ी: बसेड़ी में कई फीडरों की आज 5 घंटे तक बंद रहेगी बिजली, सहायक अभियंता वीर सिंह अग्निहोत्री ने दी जानकारी
Baseri, Dholpur | Mar 12, 2024 आज मंगलवार को 132 केवी जीएसएस बसेड़ी पर रख-रखाव कार्य के कारण 12 बजे से शाम 5 बजे तक 33 केवी फीडर नदनपुर का शटडाउन रहेगा। इस कारण 132 केवी जीएसएस बसेड़ी से निकलने वाले 33 केवी फीडर नादनपुर एवं इससे जुड़े सभी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता वीर सिंह अग्निहोत्री ने दी है।