बसेड़ी: आज बंद रहेगी बसेड़ी की बिजली सप्लाई, सहायक अभियंता वीर सिंह अग्निहोत्री ने दी जानकारी
Baseri, Dholpur | Mar 13, 2024 आज बुधवार को 132 केवी जीएसएस बसेड़ी पर रख-रखाव कार्य के कारण 33 केवी फीडर बसेड़ी का शटडाउन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक रहेगा। जिस कारण 132 केवी जीएसएस बसेड़ी से निकलने वाले 33 केवी फीडर बसेड़ी एवं इससे जुड़े सभी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति 2 घण्टें बंद रहेगी। यह जानकारी वीर सिंह अग्निहोत्री सहायक अभियंता 132 केवी जीएसएस बसेड़ी ने दी है।