बसेड़ी: नादनपुर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Baseri, Dholpur | Mar 12, 2024 बसेड़ी क्षेत्र की नादनपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। कांस्टेबल मनोज मावई से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गोपाल, रामनिवास पुत्रगण हाकिम जाति गुर्जर निवासी ताजपुरा थाना नादनपुर को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।