बक्सर: सदर प्रखंड के गडनी में पशु बांझपन निवारण शिविर का किया गया आयोजन, पशुओं का हुआ निशुल्क इलाज
Buxar, Buxar | Jan 24, 2025 बक्सर जिला अंतर्गत पशुपालन विभाग द्वारा पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन शुक्रवार को अपराह्न 1:00 बजे के बाद बक्सर के साथ ही विभिन्न प्रखंडों में किया गया. इस दौरान पशुओं की स्वास्थ्य के साथ ही बांझपन को लेकर विस्तृत रूप से जांच किया गया. बक्सर प्रखंड स्थित गडनी में शिविर का आयोजन किया गया.