चाईबासा: बिनोद पासवान बने टोंटो थाना प्रभारी, 24 घंटे में योगदान देने का आदेश
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चक्रधरपुर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक बिनोद पासवान को तत्काल प्रभाव से टोंटो थाना प्रभारी के पद पर पदस्थापित किया है।सोमवार को 12 बजे इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आदेश जारी किया गया