दमयंती नगर: बालाकोट में जमीनी विवाद के चलते परिवार के लोगों ने मां-बेटे और बहन के साथ मारपीट की, जबलपुर नाका चौकी में शिकायत दर्ज कराई
दमोह देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम बालाकोट में आज रविवार शाम 5 बजे जमीनी विवाद के चलते मां बेटे एवं बहन के साथ परिवार के ही कुछ सदस्यों के द्वारा मारपीट की घटना सामने आई है। घटना के बाद पीड़ित ने बताया कि नारायण सेन के बेटे पप्पू से द्वारा सड़क पर निर्माण सामग्री का मटेरियल रखे होने पर हटाने की बात करने पर मारपीट शुरू कर दी।