दमयंती नगर: 9 मई को CM डॉ. मोहन यादव करेंगे जागेश्वरनाथ कोरिडोर का भूमिपूजन, तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर और SP पहुंचे
दमोह आज सोमवार शाम 6 बजे कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी बांदकपुर पहुंचे। जहां उन्होंने जागेश्वरनाथ के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 9 मई को हो रहे बांदकपुर आगमन को लेकर बनाए गए। पंडाल, साज सज्जा, सभा स्थल, हेलीपेड सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। और सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।