शाहगंज: दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न, पति समेत 7 के खिलाफ दर्ज हुआ केस
जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता रूपा राजभर ने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे बताया कि पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रूपा के अनुसार, उनकी शादी 1 जून 2025 को सुल्तानपुर के बेलवाई थाना क्षेत्र के भिआरा नवपुरवा निवास