दमयंती नगर: कनौरा कला के आदिवासियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, वन विभाग पर बेदखली और मारपीट के लगाए गंभीर आरोप
दमोह। कनौरा कला के दो दर्जन से अधिक आदिवासी शुक्रवार दोपहर एकता परिषद के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर प्रताप नारायण यादव को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने वन विभाग पर झोपड़ियां हटाने, सामान ले जाने और मारपीट के आरोप लगाते हुए वनाधिकार पत्र देने की मांग की। कलेक्टर ने एसडीएम सौरभ चौरसिया को मौके पर जांच तथा डीएफओ को वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।