भिवानी: CIA स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने घर में चोरी करने वाले दो चोरों को किया गिरफ्तार, एक मोबाइल बरामद
अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ -2 भिवानी के मुख्य सिपाही कृष्ण कुमार ने घर में चोरी करने के मामले में एक आरोपी को लोहारू रोड भिवानी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कर्मबीर उर्फ बच्ची पुत्र रामकुमार निवासी बड़ी चांग जिला भिवानी व प्रदीप पुत्र सुरेश निवासी बड़ी चांग जिला भिवानी के रूप में हुई है।