भिवानी: 19 दिनों बाद भी नहीं हुई हत्यारोपियों की गिरफ्तारी हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने विधायक,SP
बीते एक जून को स्थानीय दादरी गेट ढ़ाणा रोड़ निवासी राहुल का शव बिछवाना जोहड़ में मिला था तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतक के शरीर पर 18 चोटों के निशान भी मिले थे। इस मामले में पुलिस द्वारा नामजद युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बावजूद भी अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। जिसके चलते परिजन पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।