भिवानी: भिवानी देवर्षि नारद मुनि की जयंती के उपलक्ष्य में विचार संगोष्ठी का आयोजन
हरियाणा विश्व संवाद केंद्र भिवानी के तत्वाधान में देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया। इस विचार संगोष्ठी का मुख्य विषय पत्रकारिता का बदलता स्वरूप: चुनौतियां एवं समाधान रहा। इस विषय पर बात रखने के लिए कार्यक्रम में जिले से अलग-अलग जगह से कई पत्रकारों ने भाग लिया।