भिवानी: पीएनडीटी की जिला टास्क फोर्स एडवाइजरी कमेटी के समक्ष रखे तीन मामले
स्थानीय चौ. बंसीलाल राजकीय सामान्य अस्पताल में पीएनडीटी-जिला टास्क फोर्स एडवाइजरी कमेटी की बैठक आयोजित हुई। सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में तीन प्रस्ताव रखे गए, जिन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. शांडिल्य की अध्यक्षता में कमेटी के समक्ष रखे तीन मामलों के हर पहलू पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।