टीकमगढ़: कलेक्टर से तहसीलदार को हटाने की मांग, पटवारी संघ का अल्टीमेटम, एक हफ्ते में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
बल्देवगढ़ के प्रभारी तहसीलदार अनिल गुप्ता के खिलाफ पटवारी संघ ने मोर्चा खोल दिया है। जिला अध्यक्ष चन्द्रका प्रसाद समारी के नेतृत्व में करीब 50 पटवारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तहसीलदार को हटाने की मांग की। संघ ने आरोप लगाया कि अवकाश के दिन कर्मचारियों को कार्यालय बुलाया गया, दबाव बनाकर वीडियो बयान रिकॉर्ड कराए गए और कर्मचारियों के साथ पक्षपातपूर्ण व्यवह