मोरंग: किन्नौर कैलाश के पहाड़ों पर बादल फटने के बाद आई बाढ़ से रिब्बा गाँव का पुल बचा, NH-5 बहाल
Morang, Kinnaur | Jul 30, 2025 किन्नौर कैलाश के रिब्बा की तरफ पहाड़ो में बुधवार देर रात 2 बजे के आसपास बादल फटने के कारण आई बाढ़ के दौरान रिब्बा खड्ड पर स्थित पुल को नुकसान नहीं हुआ है।हालांकी खड्ड के आसपास हल्का भूमि कटाव हुआ है।और बाढ़ के दौरान निचली तरफ NH-5 पर थोड़ा सा मलवा गिरा था।जिसे प्रशासन ने सड़क से तुरंत हटाकर बहाल किया गया है।फोटो बुधवार सुबह 9 बजे रिब्बा पुल से ली गयी है।