मोरंग: 58 किलोग्राम वेट लिफ्टिंग केटेगरी में रिब्बा गाँव की नताशा ने जीता गोल्ड मेडल, जिले का नाम किया रोशन
Morang, Kinnaur | Jul 28, 2025 हिप्र के शाहपुर कांगड़ा में आयोजित वेट लिफ्टिंग खेल में किन्नौर के रिब्बा गाँव से संबंध रखने वाली नताशा नेगी ने 27 जुलाई को 58KG वेट केटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया है।जिससे प्रदेशभर में किन्नौर का नाम रोशन हुआ है।और अब वे खेलो इंडिया के लिए चयनित हुई है।खबर की जानकारी नताशा की माता योगिता नेगी ने सोमवार शाम 5 बजे फोन सम्पर्क के माध्यम से दी है।