हुसैनाबाद: हुसैनाबाद में 50 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया
हुसैनाबाद। विहंगम योग परिवार की ओर से विश्वव्यापी रक्तदान अभियान के तहत हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टुटू सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती एवं विहंगम योग परिवार के झारखंड परामर्शक सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।