बाह: बेमौसन हुई बारिश के कारण पिनाहट चंबल नदी घाट पर हुआ दलदल,लोगों को हो रही परेशानी
बीती रात हुई बेमौसम बारिश के कारण पिनाहट चंबल नदी घाट पर दलदल हो गया। दलदल होने की वजह से आवागमन कर रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि फंसे हुए वाहनों को ट्रैक्टर के द्वारा निकाला जा रहा है। इस दौरान कई दो पहिया वाहन सवार फिसल कर गिर गए। लोगों ने दलदल को साफ करवाने की मांग की है।