बाह: गांव खिल्ली के पास अज्ञात कार ने बाइक को मारी टक्कर,एक युवक घायल,अस्पताल में इलाज जारी
थाना बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत गांव खिल्ली के पास एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जिसमें एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर लगने से एक युवक घायल हो गया। आनन फानन में घायल युवक को परिजनों के द्वारा सीएचसी केंद्र बाह में भर्ती कराया गया है। जहां उसका चिकित्सकों द्वारा इलाज जारी है। टक्कर मारने के बाद कार सवार अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया।