बाह: गांव चांगौली में बुजुर्ग पर गोवंश ने बोला हमला,गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में इलाज जारी
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव चांगौली का एक मामला प्रकाश में आया है। जिसमें अपने घर के पास खड़े एक बुजुर्ग पर गोवंश ने अचानक हमला बोल दिया। गौवंश के हमले से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान बुजुर्ग के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन एवं ग्रामीण एकत्रित हो गए और लाठी डंडों से गोवंश को खदेड़ा और बमुस्किल बुजुर्ग की जान बचाई।