बाह: गांव मालौनी में गस खाकर जमीन पर गिरी बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल
थाना खेड़ा राठौर के अंतर्गत गांव मालौनी में एक बुजुर्ग महिला गस खाकर जमीन पर गिर गई। जमीन पर गिरने से महिला के सिर में गंभीर चोट आई हैं। आनन फानन में परिजनों के द्वारा बुजुर्ग घायल महिला को बेहोशी की हालत में सीएचसी केंद्र बाह में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हालात को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर सैफई के लिए रेफर कर दिया।