बाह: थाना पिनाहट एवं बसई अरेला पर जुआ में संलिप्त अपराधियों का हुआ भौतिक सत्यापन,बुलाई गई गोष्टी
पुलिस आयुक्त आगरा के निर्देशन में थाना पिनाहट एवं बसई अरेला पुलिस ने अभियान चलाया। अभियान के अंतर्गत बीते 10 वर्षों में जुआ में संलिप्त अपराधियों को थाने पर बुलाया गया और उनके साथ गोष्ठी की गई। इस दौरान जुआ में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन भी किया गया और उनसे शपथ पत्र लिए गए। साथ ही भविष्य में जुआ खेलने एवं संचालित करने को लेकर कड़ी चेतावनी दी गई।