बाह: बाह में शराब के ठेके के सामने युवक को लगी चोट,पुलिस ने चोट लगने के कारणों की जांच की शुरू,एसीपी ने दी जानकारी
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत बाह में शराब के ठेके के सामने एक युवक को पैर में चोट लगी है। जिसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। और चोट लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पूरे मामले को लेकर एसीपी अमरदीप लाल सिंह ने बताया है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।