अमरिया: बरादुन्वा गांव में भंडारे के दौरान दो बच्चियों को साथ ले जाने की घटना से मचा हड़कंप
अमरिया थाना क्षेत्र के बरादुन्वा गांव में बुधवार शाम मंदिर पर आयोजित भंडारे के दौरान दो बच्चियों को एक युवक द्वारा अपने साथ ले जाने की कथित घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर गांव के लोगों ने युवक का पीछा किया। बताया जा रहा है कि पीछा किए जाने पर युवक दोनों बच्चियों को रास्ते में छोड़कर मौके से फरार हो गया।